राजस्थान में 5 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने की अफवाहों पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने लगाया अंकुश

By: Ankur Sat, 28 Aug 2021 09:18:38

राजस्थान में 5 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने की अफवाहों पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने लगाया अंकुश

एक सितंबर से प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। इस बीच अफवाह उड़ी की सरकार 5 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने की तैयारी कार रही हैं। इन अफवाहों पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अंकुश लगा दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 5 तारीख से प्राइमरी स्कूल खोलने के मुद्दे पर कोई बात ही नहीं हुई। कुछ स्कूल संचालक सिर्फ बवाल खड़ा करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, जबकि हकीकत में ऐसी कोई तैयारी नहीं है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ स्कूल संचालक भीड़ इकट्ठा कर नेतागिरी करने में लगे हैं, जो जनता को भ्रमित करने के लिए झूठ फैला रहे हैं। ऐसे झूठे लोगों से अब मैं भविष्य में कभी नहीं मिलूंगा।

दरअसल, शुक्रवार को प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालक जयपुर में इकट्ठा हुए थे। जहां 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा था। इस धरने से 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात करने पहुंचा था। निजी स्कूल संचालक संघ के पदाधिकारियों ने मीडिया में अपनी मांगों पर सहमति की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि कक्षा 9 से 12 तक स्कूल खोलने के बाद 5 सितंबर तक कक्षा 1 से 8 तक भी स्कूल खोल दिए जाएंगे, लेकिन अब शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूल संचालकों की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि प्राइमरी स्कूल खोले जाने के लिए सबसे पहले चिकित्सा विभाग के सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा की जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक संघ के पदाधिकारियों द्वारा गलत तथ्य फैलाए जा रहे हैं, जो सरासर गलत है। मेरी उनसे इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

ये भी पढ़े :

# नया रिकॉर्ड! बीते दिन लगे एक करोड़ से ज्यादा टीके, कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 62 करोड़ के पार

# अमेरिका ने काबुल धमाकों का लिया बदला, ISIS के ठिकानों पर ड्रोन से किया हमला; साजिशकर्ता आतंकी को मार गिराया

# 40 के बाद भी आप दिखना चाहती है जवां और हसीन तो तुरंत अपनाए ये 4 आसान तरीके

# अपनाइए इन 5 घरेलू उपायों को और पाइए पैरों में होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा

# सफलता हासिल करनी है तो भूल कर भी न करें ये 4 काम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com